पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। दिल्ली के प्रीतमपुरा में 23 से 27 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में 16 सदस्यीय बिहार टीम में सारण जिला से दो खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए । आरा में आयोजित 9 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से बिहार टीम को बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने रवाना किया। इधर सारण के चयनित दो खिलाड़ी गोपालबारी मशरक निवासी नारायण कुमार एवं मजिस्टर सिंह के पुत्र रविकांत सिंह को मशरक से जिला हैंडबॉल के सचिव संजय कुमार सिंह , संरक्षक मुखिया अजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह , रीतेश कुमार सिंह , अभिषेक कुमार सिंह ने रवाना किया।बिहार टीम में सारण के अलावे पटना , भोजपुर, बेगुसराय एवं बक्सर जिला के खिलाड़ी शामिल है । टीम मैनेजर संतोष कुमार वर्मा जबकि टीम कोच संजीव कुमार बनाए गए है। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला संघ के प्रधान संरक्षक विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानन्द राय , अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह सहित संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामना दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग