राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
लहलादपुर/सारण (ए. कुमार)। किशुनपुर लौवार पंचायत के भटवलिया गांव के संदीप कुमार ने गेट की परीक्षा में सफलता हासिल किया है। ऑल इंडिया रैंक में उन्हें चालीसवां स्थान मिला है। वर्तमान में संदीप कुमार एनआईटी नागपुर में माईनिंग स्ट्रीम से इंजीनियरिंग के फाइनल सत्र के छात्र है। उन्होने बताया की इंजीनियरिंग पास करने वाले छात्रों की पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनियो में सेलेक्शन गेट के माध्यम से होता है। गेट की यह परीक्षा बीते फरवरी माह में आयोजित हुई थी। करीब दस लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। संदीप ने जनता बाजार हाई स्कूल से साल 2015 में मैट्रिक व साल 2017 में इंटर किया है व दोनों ही बार स्कूल टॉपर रहा है। संदीप की इस सफलता पर बिहार के नक्शे पर भटवलिया गांव आ गया है। बेटे की इस सफलता पर मां मीरा देवी व पिता सकलदेव राय का खुशी का ठिकाना नहीं है। गांव के लोग भी संदीप की इस सफलता पर फूले नहीं समा रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग