पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बेगछपरा गांव के पास सहाजितपुर से वापस अपने गांव जाने के दौरान प्राइवेट स्वास्थ्यकर्मी की मोटरसाइकिल दूसरे मोटरसाइकिल से टक्कर होने से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराए गया जहां घायल की पहचान पानापुर थाना के लगुनी गांव निवासी स्व जनक शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र केदारनाथ शर्मा के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने प्राथमिक उपचार कर पैर में गंभीर फ्रैक्चर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल स्वास्थ्य कर्मी की डुमरसन बाजार पर एक्स-रे टेक्निशियन के रूप में कार्य करतें हैं। घायल ने बताया कि वह सोमवार की देर शाम सहाजिपुर से घर जा रहें थें कि बेगछपरा गांव में लड़कियों द्वारा मोटरसाइकिल सीखने के दौरान टक्कर मार दी गई जिसमें वह घायल हो गए आस पास के लोगों द्वारा मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग