राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिले में होली के पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन की विभिन्न जगहो पर लगातार हो रही छापेमारी में आज सारण पुलिस ने 17 शराब कारोबारियों समेत 29 अपराधियों को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने एक सफारी, एक कार, एक टेम्पो एक मोबाइल जब्त कर लिया। पुलिस ने 278 लीटर शराब बरामद किया। इस दौरान अपहृत को बरामद किया गया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में यह अभियान चलाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग