संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। अब आधार कार्ड बनवाने के लिये लोगों को इधर-उधर का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। आधार कार्ड की सेवा बैंक स्तर पर भी बहाल कर दी गई है। उतर बिहार ग्रामीण बैंक बनियापुर के शाखा प्रबंधक मुनेश्वर कुमार ने बताया कि आगामी सोमवार से बैंक स्तर पर ही लोगो को आधार कार्ड बनवाने की सुविधा मिलेगी। जिसके लिये पर्यवेक्षक के रूप में पंकज कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। सप्ताह में दो दिन सोमवार और मंगलवार को आधार कार्ड बनवाने की सुविधा रहेगी। इधर बैंक स्तर पर आधार सेंटर खुलने से बैंक उपभोगता सहित अन्य लोग भी लाभान्वित होंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग