राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के वार्षिकोत्सव में सम्मानित हुए दर्जनों प्रबुद्धजन

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

मशरक (सारण) मशरक के चैनपुर में आयोजित पेंशनर सह वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के वार्षिकोत्सव के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ सिंह एवं  भोजपुरी के प्रथम प्रोफेसर डॉ जयकांत सिंह जय ने विधिवत उद्घाटन किया। लंगट सिंह कॉलेज में भोजपुरी संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ जयकांत सिंह जय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज संस्कार एवं संस्कृति आधारित शिक्षा का अवसान होता जा रहा है जिसकी रक्षा करने के लिए युवा वर्ग को अपने बुजुर्गों का सान्निध्य पाना आवश्यक है । तभी हम अपनी शैक्षिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बचा पाएंगे। मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ सिंह ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण के लिए प्रतिवर्ष अपने स्तर से समारोह आयोजित कर सभी क्षेत्र के कर्मवीर अविभावकों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित करने कि घोषणा की। सम्मान समारोह में वयोवृद्ध शिक्षक , लेखक , कवि एवं सामाजिक गतिविधियों में बेहतर कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से डॉ जयकांत सिंह जय , राजमंगल सिंह,  रविन्द्र सिंह रवि, सत्यदेव तिवारी, मदन प्रसाद, भृगुनाथ ओझा , देवकुमार ओझा , बलराम शुक्ल, रामचंद्र सिंह,ओमप्रकाश राजापुरी, शुभनारायन सिंह शुभ, चंद्रकेतु नारायण सिंह, नंदकिशोर सिंह, शंकर महतो, सुरेश सिंह, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र मिश्र, संजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह , शैलेश सिंह, शिवकुमार सिंह सहित तीन दर्जन क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में संचालन ओमप्रकाश राजापुरी ने किया। देर शाम समारोह के द्वितीय सत्र का  शुभारंभ किया गया जो देर रात तक पुस्तको के लोकार्पण एवं प्रशिद्ध नाटक के साथ सम्पन्न होगा।