विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय से बीडीओ रजत किशोर सिंह ने जिलाधिकारी के निदेश पर कोविड-19 बचाव हेतु टीकाकरण लेने के लिए जागरूकता रथ को हरीझंडी दिखा कर रबाना किया।इस दौरान बीडीओ ने कहा कि अभी परसा में तीन जगह टीकाकरण कार्य हो रहा हैं जिसमे समुदायक स्वास्थ्य केंद्र परसा, उपस्वास्थ्य केंद्र परसौना,तथा उपस्वास्थ्य केंद्र भेल्दी सामील हैं और फिलहाल 60 वर्ष से अधिक लाभुक एंव दिनांक 01/04/2021 से 45 वर्ष के अधिक उम्र के लोग टीकाकरण लेगे।वही होली पर्व बाहर से आए व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने तथा सभी को कोविड-19 टेस्ट कराने हेतु जनप्रतिनिधि, विकास मित्र, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, स्वछताग्रही को जिम्मेवारी सौपा गया है। साथ ही 31 मार्च 2021 तक के प्रधानमंत्री आवास योजना पूर्ण करने पर गृह प्रवेश कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि को सयोग करने एवं भाग लेने का अनुरोध किया गया हैं और लक्ष्य को पूरा कराने के लिए सभी आवास सहायको को निर्देशित किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग