विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। होलिका दहन के लिए स्थल विवाद को सुलझाने को लेकर सीओ अखिलेश चौधरी व पुअनि रामभरत प्रसाद ने श्रीरामपुर एवं मठिया गांव पहुंचकर जायजा लिया। सीओ ने बताया कि श्रीरामपुर में होलिका दहन स्थल को ग्रामीणों के सहयोग से सुलझाया गया एवं होलिका दहन आपसी सहमति से निर्धारित सिवाना स्थल के करीब करने की बात बताई।उन्होंने बताया कि मठिया में भी आपसी सहमति से होलिका दहन के लिए स्थान पर सहमति बन गई हैं। मालूम हो कि परसा में शांति समिति की बैठक के दौरान उक्त स्थल पर होलिका दहन की विवाद को लेकर बात उठाई गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग