संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। अगर सच्ची लगन और परिश्रम के साथ प्रयास किया जाय तो सीमित साधन के बीच ग्रामीण परिवेश में भी शिक्षा प्राप्त कर सफलता पाई जा सकती है। कुछ इसी तरह का मिशाल पेश की है बनियापुर प्रखण्ड के बसतपुर गांव निवासी अलका कुमारी ने इंटरमीडियट कला संकाय में 435 नंबर के साथ 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही गांव समाज के साथ- साथ जिले का भी मान बढ़ाया है। उक्त छात्रा प्रखंड अंतर्गत श्रीमती उमा पांडेय रामलखन दास प्रोजेक्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर कराह की छात्रा है।जो पूर्व में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्रासवर्ड प्रतियोगिता में भी डीईओ और डीपीओ से पुरस्कृत हो चूंकि है।विद्यालय के शिक्षक अरबिंद कुमार ने बताया कि अलका शुरू से ही पढ़ने में काफी मेधावी थी।जिसको लेकर विद्यालय के शिक्षक भी उत्साहित रहते थे।शिक्षक अरबिंद कुमार द्वारा उक्त छात्रा के स्नातक में पठन-पाठन का खर्च अपने स्तर से प्रदान करने की बात कही।अलका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।साथ ही शिक्षण क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने की बात कही।अलका के पिता जयप्रकाश कुमार बनियापुर प्रखंड के ही नवसृजित प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर मुसहर टोली में शिक्षक है।जबकि उनकी माताजी बेबी देवी एक कुशल गृहणी है।अलका की सफलता से परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल कायम है।इधर स्थानीय मुखिया नागेंद्र प्रसाद ने छात्रा की इस उपलब्धि के लिये पंचायत स्तर पर भी पुरस्कृत करने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग