प्रो. संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। लॉयंस क्लब छपरा सारण द्वारा 28 मार्च रविवार प्रातः 7 बजे से सनडे साइकिलिंग का आयोजन लॉयंस शेड, शिशु पार्क से किया गया। जिसे लॉयंस क्लब इंटरनेशनल जिला 322E के सह- चेयर पर्सन लायन गणेश पाठक द्वारा हरि झंडी दिखा कर रवाना किया गया जो लॉयंस शेड, शिशु पार्क से दरोगा राय चौक होते हुए भगवान बाजार चौक से पचमंदिर होते हुए पुनः शिशु पार्क के पास समाप्त हुआ। साइकिलिंग में सभी लॉयंस काफी उत्साहित लग रह थे।इस सनडे साइकिलिंग का उद्देश्य , पेट्रोल- डीजेल से वचत के साथ- साथ वातावरण भी शुध्द एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभ के लिए है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव लायन शैलेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष नागेन्द्र कुमार, प्रमोद मिश्रा, अमर , चंदन कुमार, रवींद्र सिंह, मनीष सिन्हा सहित सभी लॉयंस सदस्य उपस्थित थे। उक्त बातो की जानकारी लायन गणेश पाठक ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग