- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नवीन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। एकमा बीडीओ डॉ. कुन्दन ने क्षेत्र की आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि होली का त्योहार मिलजुल कर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। रंगों के त्योहार होली पर अशांति व अफवाह फैलाने वाले सहित विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है। एकमा बाजार नगर पंचायत के सभागार में होली त्योहार के मद्देनजर आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने उक्त बातें कही।
वहीं प्रशिक्षु डीएसपी सह एकमा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करके अफवाह फैलाने वाले लोगों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। इसके आरोपियों के विरुद्ध आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने क्षेत्र के जविप्र दुकानदारों, विकास मित्रों, वार्ड सदस्यों, मुखियों, समाजसेवियों, सभ्रांत नागरिकों व मीडिया के प्रतिनिधियों आदि के साथ बैठक कर विधि-व्यवस्था संधारण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार मनाने की अपेक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ डॉ. कुन्दन ने की। इस अवसर पर बीडीओ डॉ. कुन्दन, सीओ कुमारी सुषमा, प्रशिक्षु डीएसपी सह एकमा थानाध्यक्ष नवीन कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, अवर निरीक्षक राजेश चौधरी, शिशुपाल सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, नपं चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार सिंह उर्फ युगूल सिंह, नपं ईओ सुनील कुमार, अहमद अली नेताजी, मोतीचंद प्रसाद, अमित कुमार सिंह, सत्यानंद पांंडेय, डॉ लालबाबू तिवारी, शंकर दयाल राय, पवन कुमार, ललन पांडेय, उपेंद्र उपाध्याय, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज यादव, अभिषेक मिश्रा, बलराम ठाकुर, अजीत प्रसाद, क्यामुद्दीन अंसारी आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग