अखिलेश्वर पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के विशनपुरा स्थित शाक्त युवा समिति द्वारा आयोजित क्विज कांटेस्ट के सफल प्रतिभागियों के लिए रविवार को दोपहर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे 56अव्वल प्रतिभागी छात्र छात्राओ को पुरस्कृत किया गया| प्रथम पुरस्कार नवी दसवीं ग्रुप के अभिनव कुमार को साइकिल दिया गया| वहीं नंदन कुमार रानी कुमारी ज्योति कुमारी को विशेष पुरस्कार दिया गया|पुरस्कार वितरण पूर्व वीसी बबन पांडेय, प्रोफेसर सुरेश मिश्र, जेपी सेनानी ललनदेव तिवारी, उमेश तिवारी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वंशीधर तिवारी, प्रेमनाथ सिंह,प्रशांत दूबे ने संयुक्त रूप से किया। संचालन मनीष पांडेय ने किया। मौके पर रजनीकांत दूबे, राजेश कुमार दूबे, रमन सिंह नीलमणी पांडेय, रोहन सिंह, अभिजीत सिंह, बादल सिंह, संजीव सिंह, उत्तम बैठा, रोहित सिंह सहित कई अन्य थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग