पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रंगों का त्योहार होली श्रद्धा व उमंग के साथ शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। कहीं युवकों का दल होली के गाने पर झूम रहा था, तो कहीं ग्रामीणों की टोली पारंपरिक फगुआ गीत गाते झूम रहे थे। सड़कों पर बच्चों से लेकर जवान व बुजर्गो द्वारा होली के मस्ती में लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर झूम रहे थे। वहीं स्थानीय राजद विधायक केदारनाथ सिंह,उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, मुखिया संघ अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया। लोग एक दूसरे को श्रद्धा व उमंग के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया। साथ ही बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों, व्यवसाईयों एवं ग्रामीणों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी। दुमदुमा शिव मंदिर में पारंपरिक फगुआ गीत का भी आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की धुम मची रही।वहीं कई जगहों पर जोगिरा के लिए लोगों का जमावड़ा रहा। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या जवान सभी का उत्साह एक जैसा लग रहा था। सब के सब रंग, अबीर व गुलाल से तर-बतर थे। एक दूसरे को रंग-अबीर-गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। बुर्जुगों के पैर पर अबीर डालकर आशीर्वाद लेने का सिलसिला चलता रहा। होली में सभी भेद-भाव मिट चुके थे। महिलाएं व लड़कियों ने भी अपने तरीके से होली का मजा लिया। सभी में होली की मस्ती व सुरूर छाया हुआ था। महिलाएं भी एक-दूसरे के घर पहुंचकर होली रंग-अबीर डालने के बाद पैर छुुए। गले मिलाकर रश्म अदायगी पूरी की। लोग एक दूसरे को मिठाइयां व विभिन्न तरह के पकवान भी खिला रहे थे। तो कहीं चल रहे थे भांग की लस्सी। खासकर युवा बिग्रेड के मौज मस्ती क्या कहने।इन लोगों का होली का उत्साह चरम पर रहा। ये लोग जगह-जगह टोली बनाकर होली में हुड़दंग मचा रहे थे। और झूम रहे थे फाग के विभिन्न गीतों की धुनों पर जमकर डांस भी हो रहे थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा