पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में शनिवार की सुबह एक वृद्ध व्यक्ति को सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया बिचला टोला गांव निवासी स्व चंद्रदेव सिह के 65 वर्षीय पुत्र वासुदेव सिंह के रूप में हुई। मामले में घायल के परिजनों ने बताया कि वृद्ध गांव से साइकिल पर सवार होकर कोरोना वैक्सीन लेने के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र छपिया नयका टोला गांव जा रहें थें कि अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी और वह फरार हो गया वही दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीष इकबाल ने बताया कि सर और पैर पर लगें गहरे जख्म की प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग