राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर अमनौर पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण गांव के एक बीज व्यवसायी के घर के पीछे से भाड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है।थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बीज व्यवसायी रंजीत प्रसाद कुशवाहा अपने घर पर भाड़ी मात्रा में गांजा रखे हुए हैं। जिसकी सूचना पर पुलिस ने उनके घर पर शुक्रवार की रात छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उनके घर के चाहरदीवारी के पीछे एक बोरे में दो अलग अलग पैकेट मे नौ किलो दो सौ पचास ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। अंचलाधिकारी, सुशील कुमार के मौजूदगी में गांजा की बरामदगी कर जप्ती सूची तैयार की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग