राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिले के सभी अधिकारी एवं सरकारी कर्मियों के संपत्ति का ब्यौरा सरकार सरकार ने सार्वजनिक कर दिया है, जिसे सारण एनआईसी पर देखा जा सकता है,उसके साथ ही उनके विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है , वेबसाइट पर वार्षिक संपत्ति का ब्यौरा वित्तीय वर्ष 2020- 21 को अपलोड किया गया है। सारण के जिला अधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे के बचत खाते में 1 लाख 58 हजार 259 रूपए है , इसके अलावा 2 लाख 50 हज़ार रूपए की एलआईसी है, जबकि उनकी पत्नी साईं एस के पास अलग से कोई संपत्ति नहीं है, जबकि आश्रित ईरा देवरे के सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 6 लाख 64 हजार 800 रुपए हैं, सारा देवरे के पास सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 1 लाख 49 हज़ार रूपए है , डीएम के पास पांच लाख का सोने का जेवर एवं 2 लाख़ 60 हज़ार रूपए के हीरे का जेवर है, उन्होंने अभी तक किसी प्रकार का लोन नहीं लिया है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग