राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले छात्र एवं छात्राओं ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा 2021 में उच्चतम अंक लाते हुए क्षेत्र में अपने अपने गांव का नाम रोशन किया है। बताते चलें कि कोविड 19 के कारण बंद पड़े स्कूल , कोचिंग संस्थान तथा ठप पड़े पठन-पाठन के बावजूद भी क्षेत्र के किसान तबके वाले परिवार से आने वाले इन छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा में 400 से ऊपर अंक लाते हुए क्षेत्र में अपना परचम लहराया है तथा एक संदेश भी दिया है कि यदि कुछ कर गुजरने की जुनून हो तो कोई भी समस्या आड़े नहीं आती। ज्यादातर छात्र छात्राओं ने सेल्फ स्टडी के बदौलत इस उपलब्धि को हासिल किया है। इसमें मुख्य रूप से नरहरपुर निवासी विजय शर्मा की पुत्री अंकिता कुमारी 452 अंक, खैरा गाँव निवासी अशोक राय की पुत्री अनामिका 451, कादीपुर निवासी शमशाद अख्तर के पुत्र सरूर अख्तर को 432, चंदन पुर निवासी नवीन कुमार सिंह को 431 अंक, नगरा निवासी गोपाल कुमार के पुत्र विवेक कुमार को 426, अफौर निवासी निक्की कुमारी को 426 अंक , कालूपुर निवासी दीपू कुमार को 422 अंक, नगरा निवासी डॉ इश्तयार के पुत्र दानिश अंसारी को 421, कादीपुर निवासी वाजिद अली के पुत्र राहनुल अली को 419, उमाशंकर के पुत्र अभिषेक कुमार को 417, नगरा मोहम्मद असलम की पुत्री मुशर्रत जहाँ 417, कादीपुर निवासी जमाल अंसारी की पुत्री स्नेहा जमाल को 416 अंक, खैरा निवासी शिक्षक विकास कुमार चौरसिया के पुत्र राहुल राज को 416 अंक, हमीदुल्लाह अंसारी के पुत्र यासिर हमीद को 412, नवीगंज निवासी मासूम अली के पुत्र एराम सिद्धकी को 409 तथा कादीपुर निवासी मोहम्मद अंसार आलम के पुत्र मोहम्मद आरिफ हुसैन को 403 अंक वही खैरा थाना के ग्रामीण पुलिस शत्रुधन राय के भगिनी सोनम कुमारी को 395 अंक प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि उक्त सभी छात्र छात्राओ में ज्यादातर नगरा प्रखंड क्षेत्र के बीबी राम उच्च सह उच्चतर माध्यमिक स्कूल नगरा, राणा प्रताप उच्च सह उच्चतर माध्यमिक स्कूल रामपुर कला के विद्यार्थी रहे हैं। इन परीक्षार्थियों की उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है तथा इन लोगों के अभिभावकों के साथ ही क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्ति एवं बुद्धिजीवी वर्ग इनके उपलब्धि पर इन सबों को हार्दिक बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

राहुल राज, अंक 416

सोनम कुमारी, अंक- 395


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग