राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को मुख्यालय स्तर से लेकर जिला, अनुमंडल, प्रखंड सहित सभी नगर निकायों में जल-जीवन-हरियाली दिवस मनाने को लेकर बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में आज अप्रैल माह के प्रथम मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन वर्युवल मोड में किया गया। जिसके तहत् मुख्यालय पटना में आयोजित कार्यक्रम का वेलट्रान, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सहयोग से वेवकास्टिंग के माध्यम से किया गया। आज के कार्यक्रम के आयोजन का नोडल विभाग जल संसाधन विभाग था तथा परिचर्चा का विषय ’’अधिशेष नदी जल क्षेत्र से जल की कमी वाले क्षेत्रों में जल ले जाना था। परिचर्चा में मुख्य रुप से वर्षा और जलवायु परिवर्तन के कारण भू-गर्भ जल स्तर के नीचे जाने को लेकर जल प्रबंधन पर विचार व्यक्त किया गया और सरकार के स्तर से गहराते जल संकट से निजात दिलाने तथा भविष्य में बढ़ती आबादी को ध्यान में रखकर किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया। गंगा की अविरलता कैसे बरकरार रहे इसपर चर्चा हुयी साथ ही गंगा उद्वह योजना के तहत् गंगा के पानी को नालंदा, गया, बोधगया से नवादा तक ले जाने के बारे में बताया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग