सतेन्द्र कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड के बरदहिया गांव निवासी कृष्णा कुमार एवं सुशीला देवी का पुत्र अभिषेक कुमार को बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में सम्मानजनक अंक प्राप्त करने पर मढ़ौरा भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने स्टेशनरी का समान देकर सम्मानित किया तथा उसके पिताजी को मेहनत एवं लगन से पढ़ाने के लिए अंगवस्त्र से सम्मानित किया। भाजपा नेता अनिल शर्मा ने अभिषेक एवं उसके माता पिता की जमकर सराहना की तथा अभिषेक को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा अभिषेक ने माता पिता एवं गुरुजनों सहित पूरे गांव का नाम रौशन किया है। शुरू से ही मेधावी अभिषेक के पिता ने बताया की वो काफी लगन एवं मेहनत से पढ़ाई करता था तथा हमलोगों ने उसे पढ़ाई के अलावा कभी किसी काम के लिए बाध्य नहीं किया। आपको बता दें कि अभिषेक गांव के ही सीमित साधन में रहकर गांधी मेमोरियल हाई स्कूल से पढ़ाई की है। मौके पर अनिल शर्मा के साथ शैलेश कुमार, मुन्ना प्रताप सिंह, नीतेश कुमार, सुदिश जी, रितेश कुमार रंजन, विजय पंडित राज़देव साह इत्यादि ने भी अभिषेक की जमकर सराहना की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग