पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार से फुटानी गंज बाजार अवस्थित अवस्थित दवा के दुकान से बुधवार को सुबह दिनदहाड़े हथियार का भय दिखा 42 हजार 7 सौ रुपया लूट की घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार तीन बाइक सवार 7 अज्ञात अपराधियो ने डॉ विकास कुमार तिवारी के दवा दुकान और जराही क्लिनिक पर धावा बोल हथियार दिखा कर मोबाइल लेकर उसका बैट्री निकाल लिए फिर दुकान के गल्ले मे रखे 42 हजार 7 सौ रुपया निकाल आसानी से चले गए । पीड़ित दुकानदार घटना की लिखित सूचना मशरक पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तहकीकात शुरु की गई । हालांकि दिनदहाड़े डूमरसन फुटानी बाजार पर दुकान से रुपया लूट की घटना से लोग भयभीत है। बताते चले कि मंगलवार को मशरक सेंट्रल बैंक से बचत खाता से 1 लाख 20 हजार रुपया निकाल चादबरवा गांव निवासी केदार सिंह अपने घर लौट रहे थे तो मशरक बाजार में अपाची सवार अपराधियों ने थैला छीन लिया और फरार हो गए। जिसकी प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग