राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना के द्वारा सड़क एवं मुहल्ले में बिना मास्क के घूम रहे मजदूर लोगों एवं स्थानीय लोगों के बीच 100 मास्क का वितरण किया गया एवं साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से बचने एवम् कोरोना वैक्सीन लेने की अपील की गई। फेमिना अध्यक्ष लियो हर्षाली ने बताया कि खास कर दैनिक मजदूर, रिक्शा एवं ठेला चालक बिना मास्क के काम करते हुए नजर आएँ , तो उनके बीच लियो फेमिना की सदस्यों के द्वारा मास्क का वितरण किया गया है । साथ ही लियो क्लब के सदस्यों ने लोगों से कोरोना वैक्सीन भी 45 वर्ष से ऊपर के लोग को लेने की अपील की। वहीं फेमिना की सचिव लियो शालिनी ने कहा कि एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना के द्वारा मास्क वितरण एवं कोरोना वैक्सीन लेने हेतु लगातार जागरुकता अभियान आगे भी चलाया जायेगा। वहीं लोग अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलें। उक्त मौके पर लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना की अध्यक्ष लियो हर्षाली कुमारी, सचिव लियो शालिनी, लियो नूतन, लियो अक्षया आदी मौजूद थीं। उपर्युक्त जानकारी लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना की पी आर ओ लियो अक्षया ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग