राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। एकमा प्रखंड क्षेत्र के दो गांवों में आठ नये लोगों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 7 पॉजिटिव देकुली गांव से जबकि एक पांडेय छपरा गांव में पॉजिटिव मिला है। इस सम्बंध में एकमा सीएचसी से मिली जानकारी के अनुसार एकमा प्रखण्ड क्षेत्र के पाण्डेय छपरा गांव का एक व्यक्ति तबियत बिगड़ने पर निजी नर्सिंग होम के इलाज कराने हेतु गया था। जहां से डॉक्टर ने उसे कोविड-19 जांच करने के लिए एकमा सीएचसी भेजा। एकमा सीएचसी में हुए जांच में उस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। कोविड पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति हाल ही में छत्तीसगढ़ से लौटा था। कोविड पॉजिटिव सैंपल पाए जाने के बाद एकमा सीएचसी के कर्मी अन्य परिजनों के सैंपल जांचने व कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए पाण्डेय छपरा व देकुली गांव में पहुँचे। देकुली गांव में 7 लोगों के सैंपल कोविड-19 पॉजिटिव आये हैं। ये सभी एक महिला के संपर्क में आने से कोविड पॉजिटिव हुए हैं। उक्त महिला की बुधवार को कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। एकमा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजन कुमार ने आमलोगों से अपील किया है कि वैसे कोई भी व्यक्ति जो अन्य राज्यों से अपने घर आ रहे हैं। वे अपना कोविड -19 टेस्ट सीएचसी में एक बार जरूर करा कर ही घर जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति में कोविड के लक्षण दिखाई दे तो कोविड टेस्ट जरूर कराएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग