संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर मांझी दक्षिण टोला के समीप ट्रक का गुल्ला टूटने के बाद उस पर लदे मवेशी को देखकर लोगों ने ट्रक पर सवार तस्करों व चालक को खदेड़ दिया। बाद में सूचना पा कर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने मवेशी समेत ट्रक को जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक का गुल्ला टूटते ही उस पर सवार सभी तस्कर उतर कर भागने लगे और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि तस्कर व चालक फरार होने में सफल रहे। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से मवेशियों को ट्रक से बाहर निकाला गया। 20 लदे मवेशियों में से एक की मरने की बात बताई जा रही है। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर ट्रक का गुल्ला टूटने के बाद से गाड़ियों के आवागमन में परेशानी हो रही है। मवेशी लदा ट्रक मांझी से ताजपुर की ओर ले जाया जा रहा था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग