राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सवर्णों को आपस में दंगा करवाने एवं लड़वाने की बड़ी साज़िश चल रही है:  सत्येन्द्र कुमार सिंह

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण) अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के आईटीसेल संयोजक सारण सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा की बिहार के मधुबनी जिले के मुहम्मदपुर जनसंहार मामले को लेकर एक बहुत बड़ी साज़िश रची गई है। जिसके तहत बिहार के सवर्ण समाज के एकता एवं ताकत को कमजोर एवं खत्म करने के लिए सवर्ण समाज के अंदर ही जातिय जंग और समाजिक लड़ाई करवाने की साजिश के तहत काम किया जा रहा है। इस घृणीत और सुनियोजित साजिश में राजनीतिक दलों के साथ कुछ जातिय विरोध लेकर सवर्णों में जातिवादी प्रतिरोध फैलाने वाले वैचारिक गुंडे लूच्चे जैसे हिंसक प्रवृतिकारी तत्व और जातिय जहर को लेकर जीने वाले प्रशासन का एक भाग सामूहिक रूप से शामिल है। ऐसे तमाम लोगों और संस्थाओं के घृणीत कृत्य से बिहार का सवर्ण समाज सावधान एवं सचेत रहें। दरअसल मधुबनी जिले के मुहम्मदपुर जनसंहार की घटना सवर्णों समाज के उपर कलंक एवं आत्मचिंतन करने वाला मामला है। यह घटना सवर्णों का जातिय जंग नहीं है। परन्तु इस घटना का जितना भी निंदा किया जाय कम ही होगा। सवर्ण मोर्चा इस मुहम्मदपुर जनसंहार के पिड़ितो के लिए वास्तविक और त्वरित कानूनी कार्रवाई के साथ इन पिड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने वाली लड़ाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के माध्यम से भी अपने मातहत लड़ रहा है।