नई दिल्ली, (एजेंसी)। तेल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत के लिए माकूल माहौल होने के संकेत मिल रहे हैं। भारत जल्द ही ईरान से कच्चा तेल खरीदना फिर से शुरू करेगा। अमेरिकी पाबंदियों में ढील मिलते ही भारत ईरान से कच्चा तेल खरीदना शुरू कर देगा। इससे भारत को क्रूड आॅयल के अपने आयात को डायवर्सिफाई करने में मदद मिलेगी। बता दें कि ईरान परमाणु समझौते को दोबारा पटरी पर लाने के लिए अमेरिका और दुनिया के अन्य देशों की वियना में बैठक चल रही है। अमेरिकी सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद 2019 के मध्य से भारत ने ईरान से कच्चे तेल का आयात रोक दिया था। वहीं अब भारत सऊदी अरब के अलावा कई और विकल्पों पर विचार कर रहा है। ईरान से तेल आते ही न केवल भारत के बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे। बल्कि आयात के दूसरों श्रोतों पर भी फर्क पड़ेगा।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व