घर का दरवाजा तोड़ महिला से छेड़खानी करने पर एफआईआर
बनियापुर(सारण)।गांव के ही लोगों द्वारा महिला के घर मे जबरन घुस अश्लील हरकत किये जाने और रंगदारी मांगने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकि दर्ज कराई गई है। मामला थाना क्षेत्र के सरेया हरदी टोला का है। दर्ज प्राथमिकि में पीड़ित महिला सीता देवी ने बताया है कि है कि मेरे पति प्रदेश में रहते है तथा मैं अपने पुत्रियों के साथ घर पर अकेली रहती हूँ। मेरा एक छोटा सा दुकान है। जिससे हमलोगों का जीवन निर्वाह चलता है। इस बीच हमलोग घर पर थे। तभी गांव के ही फिरोज मियां और नितेश ठाकुर घर का दरवाजा तोर अंदर घुस गए और नाजायज हरकत करते हए छेड़खानी करने लगे। नामजदों द्वारा रंगदारी की भी मांग की जाने लगी। इस बीच हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तबतक नामजद धमकी देते हुए फरार हो गए। प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग