संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित मध्य विद्यालय बनियापुर बालक में बुधवार को शिक्षक समुदाय द्वारा समारोह का आयोजन कर भारत रत्न सह संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती धूमधाम मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित बीईओ इन्द्रकांत सिंह ने बाबा साहब के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित शिक्षकों को उनके बताए मार्ग पर चलने का अनुरोध किया। साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहेब के अभूतपूर्व योगदान का उल्लेख किया।वही परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व की व्यख्या करते हुए कहा कि वे पूरे भारतवर्ष को एक सूत्र में बांधने के लिये हमेशा प्रयत्नशील रहे।उनके व्यक्तित्व की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है।समतामुलक समाज निर्माण को लेकर बाबा साहेब जीवनभर प्रयासरत रहे।साथ ही समाज का एक-एक व्यक्ति शिक्षित हो इसको लेकर बाबा साहेब जीवनपर्यंत लगे रहे।मौके पर बीआरपी सतेंद्र मिश्रा, संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनोद राय,संजय राय, इंद्रजीत महतों,त्रिपुरारी सिंह, भोला प्रसाद,लग्नदेव राम,आलोक कुमार, नीरज कुमार सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग