आशिफ खान। राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। जिले के रिविलगंज प्रखंड में बुधवार की सुबह सरयू नदी करियावा बाबा घाट पर सरयू नदी में स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है, घटना तब हुई जब छः की संख्या में युवक नदी में स्नान कर रहे थे अचानक गढ़े में पैर चले जाने से तीन युवक डूबने लगे साथ में गए युवकों ने एक को तो बचा लिया वहीं दो युवकों को बचाने में विफल रहे और डूबने से दोनों युवकों की मौत हो गई।
मृतक युवक रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं० 12 विजय राय के टोला निवासी 26 वर्षीय सुरेश कुमार एवं 16 वर्षीय ओम कुमार सिंह बताए जाते हैं, मिली जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना पुलिस सहित अंचलाधिकारी संगीता कुमारी ने घटना स्थल पर गोताखोरों की टीम लेकर शव की खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं इस घटना से पूरे गाँव का माहौल गमगीन हो गया है मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग