राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। सदर प्रखण्ड के विभिन्न जगहों पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयन्ती मनायी गयी। कोविड निर्देशों का पालन करते हुए प्रखण्ड के सिंगही गाँव मे संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयन्ती वैश्य महासभा के अध्यक्ष पुर्व मुखिया वीरेन्द्र साह के नेतृत्व मे मनायी गयी। इस अवसर पर सभी आगत अतिथियों ने बाबा साहब के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रधा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य रुप से रामदेव सिंह, कामेश्वर राम, प्रेमशंकर दास आदि लोग उपस्थित थे। वही मानुपुर जहाँगीर गाँव मे स्व गणेश सिंह स्मारक परिसर मे वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिंह, चिरांद एवं मेहिया मे प्रखण्ड भाजपा अध्यक्ष हरेश्वर सिंह के नेतृत्व मे जयन्ती मनायी गयी। इस अवसर पर मुख्य रुप से डॉ शंभुनाथ तिवारी, रामनरेश पाण्डेय, जी विजय, लक्ष्मीनारायण साह, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, अरुण कुमार राय, सुमित कुमार आदि लोग उपस्थित थें ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग