पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली पंचायत के शेखपुरा गांव में बुधवार को मछली पकड़ने के दौरान हुएं विवाद में दो पड़ोसी में जमकर मारपीट हो गई जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां एक पक्ष की पहचान शेखपुरा गांव निवासी स्व सुदर्शन मांझी की 60 वर्षीय पत्नी फुलझड़ी कुंवर,35 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार मांझी, अनिल कुमार मांझी की 30 वर्षीय पत्नी रीना देवी,9 वर्षीय पुत्र अनीष कुमार और दूसरे पक्ष से मोहन मांझी की 50 वर्षीय पत्नी लालमति देवी, 21 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार मांझी,17 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई। मामले में घायलों ने पोखरे में मछली मारने के दौरान बच्चों के मारपीट को लेकर विवाद हो गया जिसमें बड़ों में भी मारपीट हो गई जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।मामले में मौके पर थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दिया।वही घायलों द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई है। मारपीट की घटनाओं में पीएचसी में पहुंचे मुखिया अजीत सिंह ने दोनों घायलों के बीच मध्यस्थता की बात रखी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग