पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर गुरुवार की सुबह बंगरा मिडिल स्कूल के पास अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार और गेहूं काटने जा रहें वृद्ध की टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बंगरा मुखिया प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह ने ऑटो में लादकर इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां मोटरसाइकिल सवार की पहचान कर्ण कुदरिया गांव निवासी बच्चा राम का 28 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार और गेहूं काटने जा रहें वृद्ध की पहचान बंगरा गांव निवासी व्रत राय के 65 वर्षीय पुत्र फागू राय के रूप में हुई।मामले में पता चला कि कर्ण कुदरिया गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार अपने बड़े भाई को मशरक छोड़कर वापस घर जा रहा था कि बंगरा मिडिल स्कूल के पास गेहूं काटने जा रहें वृद्ध से जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने मामले का जांच-पड़ताल किया और घायलों को बेहतर इलाज के सदर अस्पताल भेजवाने में मदद किए।वही ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है जिसमें वृद्ध की हालत बेहद ही गंभीर बनी हुई है। मौके पर घटना की सूचना पर मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह ने भी घायलों का हालचाल पूछा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग