राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के मोतीराजपुर पंचायत अंतर्गत रसीदपुर गांव में बीती रात आग लगने से 15 हजार नगद आभूषण समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय अशोक राय की पत्नी फुलकुमारी देवी एवं घर के अन्य सदस्य रात्रि में भोजन करने के बाद सो गए। मध्य रात्रि अचानक चूल्हे की चिंगारी से आग भड़क उठी और पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। आसपास के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पम्पिंग सेट के माध्यम से आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखे चौकी खटिया गेहूं चावल राशन कपड़ा कुर्सी आभूषण एवं गाय बेचकर रखे 15 हजार रुपये नगद जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर गड़खा अंचल कर्मी ने घटना का जायजा लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग