छपरा के दियारे में वज्रपात से 9 लोगों की हुई मौत पर सांसद सिग्रीवाल ने व्यक्त की गहरी संवेदना
अखिलेश्वर पांडेय
जलालपुर (सारण)- रविवार को छपरा के दियारे में सुबह वज्रपात से हुई दर्दनाक घटना में 9 लोगों की मौत पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने प्रभावित लोगों के परिजनों को ढाढस बढाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है |उन्होंने एक वीडियो क्लिप के माध्यम से बताया कि यह दर्दनाक, दुखद ,प्राकृतिक घटना है जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखदूमगंज तथा खलपुरा के दियारे में घटित हुई है|सूचनानुसार दर्जनो किसान परवल तोड़ने ,कुछ खेती की नियत से तथा कुछ जमीन मापी के लिए वहां गए हुए थे|वारिश शुरू होने पर बहुत से लोग एक झोपड़ी मे छिप गए थे कि अचानक उन पर आकाशीय बिजली गिरने ( वज्रपात )की हृदय विदारक घटना घट गयी |जिसमे 9 लोगो की मौत हो गई तथा कई घायल हो गए | इस संबंध में उन्होने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से बात की तथा मृतको के परिजनों को एक राहत पैकेज देने तथा घायलों को सरकारी स्तर पर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने की मांग की है |उन्होंने जिले के वरीय पदाधिकारियों से भी मोबाईल से बातकर घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का निर्देश दिया | उन्होंने बताया कि यह बहुत बड़ी दुखद घटना है | ऐसी घटनाएं पुन:नही हो ,इसके लिए समाज में जागरूकता आए |इसके लिए उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया तथा कहा कि मौसम विभाग के एलर्ट को सभी अवश्य ध्यान में रखें|


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग