धवरी गांव में पोखर में नहाने के गये 30 वर्षीय व्यक्ति की डूबकर मौत
संजय कुमार सिंह।
बनियापुर (सारण)- गत शुक्रवार को प्रखंड के धवरी पंचायत के धवरी गांव में पोखर में नहाने के गये 30 वर्षीय टुनटुन महतो की डूबकर मौत हो गई थी।इस बीच रविवार को वीआईपी पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार महतो ने पीड़ित परिवार के घर पहुँच मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाते हुए दुःख की घड़ी में हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।साथ ही प्रशासन से पारिवारिक लाभ योजना एवं आपदा विभाग से मिलने वाली चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने का मांग किया।मालूम हो मृतक टुनटुन महतो परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।मृतक के परिवार में पत्नी के अलावे तीन छोटे-छोटे बच्चे है।जिनके ऊपर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।मौके पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र बैठा,विक्रम चौधरी,विकास शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग