छपरा में वज्रपात की घटना के वक्त अधिकांश लोग मोबाइल से कर रहे थे बातचीत, हो रही चर्चा
छपरा(सारण)। जिले के सदर प्रखंड के विष्णुपुरा पंचायत के मखदुमगंज दियरा पर वज्रपात यानी आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की हुई दर्दनाक मौत की घटना के बाद स्थानीय लोगों की माने तो बारिश से बचने के लिए सभी लोग झोपड़ी में छुपे हुए थे। उस दौरान मोबाइल पर कई लोग बात कर रहे थे । मृतकों में खेत की रखवाली करने वाले तथा जमीन की मापी कराने गए लोग शामिल थे। लोगों को आशंका है कि मोबाइल पर बात करने के कारण आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी। झोपड़ी काफी छोटी थी, जिसमें लगभग 30 से 35 लोग छिपे हुए थे। आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरने के पीछे मोबाइल चालू होने की बात भी लोग कह रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों की माने तो तेज बारिश और आकाशीय बिजली चमकते समय मोबाइल पर बात करना काफी खतरनाक होता है। परंतु आसपास के ग्रामीण इस घटना का कारण मोबाइल पर बात करना ही बता रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग