राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज थाना पुलिस ने बलिया जनपद के बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा उर्फ मंटन वर्मा को तस्करी की शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि दर्जनों मामलों का अभियुक्त है शिव कुमार वर्मा। यूपी पंचायत चुनाव में जिलाधिकारी बलिया द्वारा जिला बदर की कारवाई किये जाने के बाद सिताबदियारा के लाला टोला ट्रस्ट के समीप में छुपकर रह रहा था शिव कुमार वर्मा उर्फ मंटन वर्मा। गिरफ्तार वर्मा दर्जनों मामलों में अभियुक्त है। रिविलगंज थाना पुलिस अपने साथ उसे थाना लाकर पूछताछ में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग