पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में रविवार को बंगरा पंचायत के पूर्व मुखिया छोटा संजय ने कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान में भाग लेकर टीका लिया और लोगों को भी कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान में भाग लेकर टीका लेने की अपील किया। मौके पर पूर्व मुखिया छोटा संजय ने कहा कि आप सभी अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन टीका जरूर लें और दूसरों को भी प्रेरित करें कि टीका जरूर लें। वही उन्होंने मास्क लगाने और दो गज दूरी, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने की बात बताई। मौके पर पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने बताया कि कोरोना का संक्रमण चरम पर है इससेे बचाव ही इसका इलाज हैं इसलिए मास्क का इस्तेमाल करें।एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में दो गज की दूरी बनाएं रखें। हाथों को साबुन से धोते रहें। सेनेटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग