संजीव शर्मा राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझभ् (सारण)। चैती छठ पर रविवार को सरयू नदी के मांझी राम घाट पर अस्ताचल- गामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के लिए व्रतियों व श्रद्धालुओं की भाड़ी भीड़ उमड़ी। इसके अतिरिक्त ताजपुर, डूमाइगढ़, डुमरी, मधेश्वरनाथ घाट, कौरुधौरु, मझनपुरा, दुर्गापुर बहोरन सिंह के टोला, मेंहदीगंज, मटियार, महम्मदपुर मुबारकपुर, भजौना, नचाप, दाउदपुर, सोनिया, कोंहड़ा बाजार, नसीरा, चमरहियां, शीतलपुर, बरेजा, नरपलिया कोहड़ा आदि गांवों में स्थित तालाब के किनारे ने भी व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। हालांकि अन्य स्थानों पर कम लोग जुटे। कहा जाय तो मांझी के राम घाट पर कोरोना पर आस्था भाड़ी पड़ा। घाटों पर सोशल डिस्टेंस की कमी देखी गई। हालांकि प्रशासन के द्वारा प्रयास किया गया कि लोग कोरोना को लेकर सावधानी जरूर बरतें। घाटों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस समेत अधिकारी अलर्ट थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग