पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल युवक की पहचान मजीस्टर महतो के 25 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार के रूप में हुई। मामले में घायल के परिजनों ने बताया कि युवक मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया था गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंच घायल युवक को इलाज के पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसे सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग