राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामधनाव गाव में मंगलवार को अचानक आगलगी में एक झोपड़ीनुमा मकान में चाय के दुकान में हजारों की सामग्री जलकर राख हो गयी। घटना के संबंध में बताया गया है कि दशरथ साह का पलानी में अचानक आग लगी के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत किया। अग्निशामक वाहन के आने के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसमें अनाज, बिछावन चौकी व कीमती सामान जल कर नष्ट हो गया। वहीं आग की लपटों ने गुरुदत्त राय का पलानी नुमा चाय दुकान अपने जद में ले लिया। जिससे दुकान का सारा सामान व नगदी सहित जल कर राख हो गया। जिसकी सूचना पीड़ित परिवार द्वारा अंचलाधिकारी को देकर मुआवजे की मांग की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग