राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चोरौवा गाव में एक महिला की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गयी है ,जिसकी सूचना पर मृतक के पिता ने उत्पीरण का आरोप लगाते ससुराल वालो को नामजद किया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि सिवान जिला के भगवानपुर थाना के मेरी मकसूदपुर निवासी नग्न नरायन ठाकुर ने घटना की प्राथमिकी में बताया है कि पुत्री मृतिका रूबी कुमारी के शादी सालभर पहले चोरौवा के छठु ठाकुर के पुत्र सुनील ठाकुर से हुई थी ,जिसको शादी के बाद ससुराल के पति सास सहित ससुर सभी प्रताड़ित करते थे ,बीमारी का बहाना बना मेरी पुत्री की जान मार कर हत्या कर दिया गया है।मामले में पुलिस ने घटना की सूचना पर पहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया,वही घटना के अनुसंधान में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग