राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। एकमा सीएचसी में नये कोराना पॉजिटिव मरीजों का मिलना जारी है। जिला प्रशासन के आदेशानुसार मंगलवार को कोविड-19 की रैपिड एंटीजन किट से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में 197 संदिग्ध बीमार लोगों की जांच की गई। इस दौरान फिर 14 लोग नये कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस संबंध में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि रैपिड एंटीजन किट से टेस्ट के दौरान आमडाढ़ी, रसूलपुर, एकारी, चनचौरा, गोपाली, भरहोपुर, बोरहा सारण, नरवन, महुंई, भलुआ गांवों के एक-एक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि हंसराजपुर व नरहनी गांव के दो-दो पॉजिटिव मरीज मिले। सभी को आवश्यक निर्देश व दवाएं देकर अपने घरों में क्वारेंटाईन रहने की हिदायत दिया गया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग