राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के नगरा रौजा गांव के समीप बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार युवक को ट्रक ने टक्कर में दिया। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उक्त युवक जलालपुर थाना क्षेत्र के नूरनगर गांव के नेयामुल हक के 17 वर्षीय पुत्र फरहान खान बताया जाता है। घटना स्थल पर प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने ममहर नगरा साइकिल से आ रहा था। तभी जलालपुर के तरफ से आ रहा ट्रक ने पीछे टक्कर ने अनियंत्रित हो कर टक्कर में दिया। जहां घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गए। उधर ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक पटना जिले के गौरीचक थाना के उदयपुर के जय दास का पुत्र सजन कुमार बताया जाता है। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार का रोरोकर बुराहाल हो गया। इस बाबत में ओपी प्रभरी हरेश्वर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है और ट्रक को जप्त कर लिया गया तथा चालक को भी गिरफ्तार कर आगे की कारवाई किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग