राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में उसरी गांव निवासी शीला देवी, कुंती देवी तथा सरेया रत्नाकर गांव निवासी सुधीर सिंह का नाम शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ है। वहीं गंभीर रूप से घायल सरेया रत्नाकर निवासी सुधीर सिंह को चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस सम्बंध में पीड़ित पक्षों द्वारा तरैया थाने में शिकायत प्रतिवेदन दिया गया हैं। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधर पर मामले की जांच कर रही हैं। वहीं सरेया रत्नाकर गांव निवासी व शराब कांड में नामजद अभियुक्त राजेश्वर राय को तरैया पुलिस ने मंगलवार की रात्रि में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उक्त गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग