राष्ट्रनायक न्यूज।
संजीव शर्मा। माँझी (सारण)। वाग्मी फाउंडेशन दिल्ली के निर्देशानुसार गुरुवार को स्थानीय बलिया मोड़ पर एक शिविर लगाकर वाग्मी फाउंडेशन द्वारा यात्रियों व राहगीरों के बीच मास्क का वितरण किया गया तथा उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया गया। शिविर में फाउंडेशन के अवध किशोर सिंह।अधिवक्ता। जितेंद्र कुमार सिंह।पूर्व सैनिक तथा अनुज सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। यूपी से बिहार आने जाने वाले राहगीरों को मास्क एवं सिनेटाइजर्स का वितरण कर हैंडवॉश से हाथ धुलवाई कराया गया। तथा कोविड 19 से बचाव के लिए जन जागरण कराया गया। लोगों को बताया गया कि कोविड 19 अभी समाप्त नही हुआ है, बल्कि अनेक राज्यों में बढ़ रहा है। इसलिये दो गज की दृरी और मास्क जरूरी का पालन जरूरी है। जब भी घर से निकले मास्क लगाकर निकले भीड भाड वाले स्थान में न जाये। आदि समझाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग