जीवनपथ मधुमय हो हर पल मंगलमय हो
मिले सबको सुख और सफलता
जग में आप की जय हो जीवन पथ मधुमय हो
हर अन्नदाता रत्नजटित हो
भारत माता प्रफुल्लित हो
स्वर्ण मुकुट हो सबके सिर पर
घर घर ज्योतिर्मय हो
जीवन पथ मधुमति हो,
क्षमा दया तप और त्याग कर
लघु जीवन के कष्ट भूलाकर
अन्न धन से परिपूर्ण हो जीवन।
कहीं ना कुछ का भय हो
जीवन पथ मधुमय हो
कब तक खुद से अनजान रहे हम
खुद अपना भगवान बने हम
ऊंच नीच का भेद हटा के
सबका एक समय हो
जीवनपथ मधुमय हो
हर पल मंगलमय हो।
सूर्येश प्रसाद निर्मल, शीतलपुर तरैया सारण


More Stories
मेरा भी स्वागत क़बूल फ़रमा
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन