नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के ननफर गांव एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में सम्मलित होने रिविलगंज थाना के गोदना गांव गये थे वहां से एक अपाची बाइक की चोरी कर ली गई प्राप्त जानकारी के अनुसार ननफर गांव निवासी राहुल कुमार चौधरी अपने रिश्तेदार के घर रिविलगंज थाना के गोदना गांव निवासी अर्जुन चौधरी के यहां तिलक समारोह में सम्मलित होने गये वहां तिलकोत्सव में भाग लिया और काफी रात होने की वजह से वही रुक गये जब सुबह उठकर घर वापसी के लिए बाइक जहां खड़ी की थी वहां पहुंचे तो बाइक नही थी फिर रिश्तदार सहित अन्य लोग बाइक खोजने लगे लेकिन बाइक का कोई सुराग नही मिला इससे प्रतीत होता है कि बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई इस सम्बन्ध में नीरज कुमार चौधरी ने रिविलगंज थाना में अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी करने का मामला दर्ज कराया है


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन