संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सतुआ पंचायत के ग्राम कचहरी सरपंच सह प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्षा 70 वर्षीया लालमुनि देवी का शनिवार को निधन हो गया। बताया जाता है कि वे बिगत कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।जिनका छपरा के चिकित्सक के देख रेख में इलाज चल रहा था।सरपंच की मौत की सूचना पर स्थानीय मुखिया पार्वती देवी,मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया सुरेश साह,पड़ोसी सरेया पंचायत के पूर्व मुखिया श्रवण कुमार,पैक्स अध्यक्ष रजनीश यादव,पैगम्बरपुर पंचायत के सरपंच मुन्ना साहू,विजय यादव,प्रभात कुमार,विजय महतों, मोगल महतों सहित दर्जनों लोगों ने दिवंगत सरपंच के घर पहुँच दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।साथ ही परिवार के सदस्यों को दुख की घड़ी में संयम बनाये रखने का अनुरोध किया।मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साह ने बताया कि पंचायत अंतर्गत डाढ़ीबाढ़ी गांव निवासी दिवंगत सरपंच लालमुनि देवी वर्ष 2011 से सतुआ पंचायत की सरपंच थी।साथ ही ग्राम कचहरी के सभी मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी।जिस वजह से आम जनता में काफी लोकप्रिय थी।अपनी लोकप्रियता की वजह से ही लगातार दूसरी बार सरपंच चुनी गई थी।दिवंगत सरपंच अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग