पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के घोघिया गांव में शुक्रवार की देर रात बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में एक फुसनुमा घर जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में उस घर में रखी मोटरसाइकिल एवं बक्से में रखे हजारों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई। आग लगने पर गृहस्वामी के स्वजन घर से बाहर निकल कर चिल्लाने लगे। अगल बगल के लोग आए तथा फोन पर मशरक थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची। तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। अग्नि पीड़िता घोघिया गांव के स्व. नंदकिशोर सिंह की पत्नी आशा कुंवर ने मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा मशरक अंचल पदाधिकारी के कार्यालय में भी एक आवेदन दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग