राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के खराटी गांव में शनिवार की रात में दर्दनाक घटना में तीन सगे भाईयों को दूसरे समुदाय के लोगों ने तेज धारदार हथियारों से काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार है सिरमी गांव निवासी अशोक राय अपनी बाईक से घर आ रहे थे, तभी उनकी बाइक से एक बच्चे को ठोकर लग गई। बस इसी बात पर बच्चे के परिजनों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। भाई पर हमले कि बात सुन उनके दोनों भाई जो वहीं भूसा गिरा रहे थे, वो बीच बचाव करने पहुंचे। बच्चे के परिजनों ने उनलोगो पर भी हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर तरैया थाना कि पुलिस पहुंची और घायलो को तत्काल रेफरल अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलो को छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। घायलों में राजकिशोर राय, उपेन्द्र राय एवं अशोक राय है ये तीनों आपस में सगे भाई हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग